रोसयाबाजार। जयगुरुदेव के अनुयायियों ने शनिवार को पौली क्षेत्र के धौरहरा गांव में सत्संग व सहभोज का आयोजन किया। सत्संग में जौनपुर से आए ऋषि यादव ने कहा कि मानव शरीर अनमोल है।
इसे अच्छे कार्यों में लगाना ही जीवन की सार्थकता है। लोगों को ईमानदारी व मेहनत से रहकर शाकाहारी बनने का आह्वान किया। शाकाहार उत्तम आहार है, जिससे शरीर में शुद्ध खून का संचार होता है।
कुछ बीमारियां छुआछूत से होती हैं, जो लोग मांस-मछली, अंडे का सेवन करते हैं, वह जल्दी रोग से ग्रसित हो जाते हैं। सत्संग के समापन के बाद सभी लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मीना देवी, उदय राज अग्रहरि, प्रहलाद, श्याम लाल, विजय चौरसिया, महेश, रघुबीर आदि मौजूद रहे। संवाद