फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन भी हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Mon, 27 Apr 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद स्थित नेहरू कृषक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जाते होमगार्ड अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद समेत कई केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था और परीक्षा संचालन की स्थिति देखी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि परीक्षा की शुचिता हर हाल में बनाए रखें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के लिए सुगम प्रवेश, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें