संतकबीरनगर। पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 14 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके अभियान के तहत रविवार को सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो भी लोग पात्र हैं वह लोग यहां आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, संजय भारती, सुधाकर सिंह आदि माैजूद रहे।