फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांग्रेस का इतिहास दलाली वाला’ 

Sat, 08 Oct 2016 11:17 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के उपाध्यक्ष और युवराज राहुल गांधी ने ‘खून की दलाली’ शब्द का प्रयोग कर सारी सीमाएं लांघ दी हैं। उनके इस बयान ने सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस का इतिहास ही दलाली वाला रहा है। कांग्रेस शासन में हुए घोटाले इसी के प्रमाण हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने जो शब्द प्रयोग किया वह अलंकार है। प्रदेश अध्यक्ष सिने जगत से आए हैं तो उन्हें इस शब्द की गंभीरता का पता कैसे चलेगा। ये बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को भाजपा के कोषाध्यक्ष डॉक्टर विवेक खन्ना   के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पंगु हो चुकी है। सपा शासनकाल में कोई भी सुरक्षित नही है। सपा से जुड़े लोग लूट घसोट में लगे हुए है। जनता सपा सरकार को माफ नहीं करेगी। उन्होंने सपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत की, इस योजना में एजेंसी तय करने का काम प्रदेश सरकार के जिम्मे था, लेकिन अभी तक सरकार एजेंसी नही तय कर पाई, जिसका नुकसान प्रदेश के किसानों को उठाना पड़ रहा है। समाजवादी एंबुलेंस सेवा केंद्र सरकार की रकम से चल रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इसका श्रेय ले रही है।

2017 के विधान सभा चुनाव में जनता सपा सरकार को सबक सिखाएंगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि चीनी निर्मित सामानों को बहिष्कार करें, क्योंकि चीन हमेशा से ही दोहरा मापदंड अपनाते हुए पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इस दौरान पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, राकेश सिंह, गंगा सिंह सैंथवार, आलोक सिंह, विवेकानंद वर्मा, नीरज तिवारी, मोहित पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, रविंद्र नाथ तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें