फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का धरना तीसरे दिन भी जारी 

Fri, 07 Oct 2016 11:37 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
भाकियू का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसानों व आम जन की समस्याओं को लेकर तीन दिन से चल रहे भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट पर जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि तीन दिन से धरना दिया जा रहा है, पर अफसर सुध नहीं ले रहे। स्थानीय स्तर पर कई समस्याएं बनी हुई है। अमरडोभा रोड कई वर्षों से बदहाल है तो सूखा राहत भी सभी किसानों को नहीं मिला। बघौली ब्लॉक में ग्राम डेवडीह से नेवास चौराहा तक बिजली का पोल नहीं लगवाया गया।

जिले में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। इसके अलावा भी कुछ मुद्दे हैं, लेकिन प्रशासन कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। इस अवसर पर बाबू लाल यादव, कन्हई यादव, राममिलन यादव, देवीशरन यादव, चंद्रिका पाल, सूर्यनाथ चौधरी, रामनेवास, ग्रीसचंद पांडेय, गब्बू लाल, हरिराम विश्वकर्मा, राजकुमार, त्रिलोकी यादव, राजेंद्र राय, रामवृक्ष, विश्वनाथ प्रजापति,  प्रभुनाथ यादव, कपिल देव राय, मुन्ना पांडेय, संजय श्रीवास्तव, झीनक दास, रामफेर, मुस्ताक, सादुल्लाह, जगनरायन, बाल किशन आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें