संतकबीरनगर। भारत-पाक युद्ध के विराम होने के बाद पाकिस्तान के जरिए सीज फायर का उल्लंघन का मामला सामने आया है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। पहले से ही एंबुलेंस चालकों को सतर्क रहने को कहा गया है।
भारत पाक युद्ध शुरू होते ही हर जगह पर मॉक ड्रिल शुरू हो गया। इसमें मरीजों को अस्पताल कैसे ले जाना है यह सब बताया गया। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो सभी सीएचसी व जिला अस्पताल को अलर्ट किया गया है। जिले में 23 एंबुलेंस हैं जिसे हमेशा तैयार रहने को कहा गया है।
अगर कोई आपात स्थिति आती है तो मरीजों को सीएचसी न ले जाकर सीधे जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया है। यहीं नहीं अलग से इमरजेंसी में पर्याप्त दवाएं रखने को कहा गया है। संवाद