फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभासद का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल

Sun, 11 May 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा(संतकबीरनगर)। पाक पक्ष में समर्थित नारेबाजी के बाद अब नगर पंचायत धर्मसिंहवा के एक सभासद का विवादित ऑडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

विवादित ऑडियो में सभासद द्वारा कहा गया कि बीजेपी सरकार जाने के बाद लोगों को पता चलेगा। पुलिस ने आरोपी सभासद को शांतिभंग में पाबंद करते हुए उप जिलाधिकारी न्यायालय भेज दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। धर्मसिंहवा थाना आजकल सुर्खियों में है। शनिवार को पाक समर्थन में स्थानीय कस्बे के मुख्य बाजार में नारेबाजी करने के बाद लोग आक्रोश में आते हैं और एक युवक की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी जेल भेज दिया गया।
घटनाक्रम के बाद ही शनिवार देर शाम को नगर पंचायत के एक सभासद का ऑडियो वायरल होता है। जिसमें वर्तमान सरकार के चले जाने के बाद विभत्स स्थिति किए जाने की बात करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम की सूचना रविवार को पुलिस को दी जाती है तो पुलिस आरोपी सभासद की जानकारी हासिल करती है। पता चलता है आरोपी सभासद नगर पंचायत के छिबरा वार्ड का वसी अहमद है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग में पाबंद करते हुए एसडीएम न्यायालय मेंहदावल में पेश किया यहां से उसे जमानत मिल गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें