फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गन्ना किसानों की मेहनत पर फिर रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- फसल को नुकसान पहुंचा रहीं नीलगाय, पौली क्षेत्र के किसान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। गन्ना किसान फसल तैयार करने में रात दिन लगे रहते हैं। वहीं नीलगाय और छुट्टा पशुओं से हो रही फसल की बर्बादी से किसान चिंतित हैं। फसल बचाने के लिए किसान रात-दिन फसलों की रखवाली के बाद भी फसल बचाना मुश्किल हो गया है।
पौली क्षेत्र के गांव में लोग कृषि के द्वारा अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वहीं नकदी फसल, गन्ना खेती के लिए द्वाबा क्षेत्र मशहूर है, यहां लोग गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं। कम लागत में अच्छी पैदावार कमाने के लिए यहां गन्ने की खेती को प्रमुखता से किसान करते हैं, लेकिन इस समय जैसे ही गन्ना तैयार हो रहा है, वैसे ही छुट्टा जानवर और नीलगाय फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकरपुर, पडरिया, कुडवा, रामपुर, गोसे सिंहपुर, चकिया छपरामगरबी, चौरा कला धौरहरा, मटौली, रोसयाबाजार, तिलकुपूर, तेजपुर, नारायणपुर रामपुर खेवसिया समेत तमाम गांव के सिवान में नीलगाय का आतंक फैला हुआ है। क्षेत्र के किसानों मे राममिलन यादव मेहंदी हुसैन इश्तियाक अहमद अनिल नायक कुलदीप यादव, पवन सिंह, सभाजीत यादव उमेश यादव मोहम्मद कलीम अति मुल्लाह शौकत अली विजय सिंह रमेश सिंह उदयराज, रामाशीष, छोटेलाल, भूक्खल, संत गोपाल, अंगद यादव, प्रदीप पाल,नीरज सिंह समेत क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इन दिनों गन्ना की फसल को नीलगाय इस तरह बरबाद कर रहे हैं। हम किसानों को रखवाली करना मुसीबत भरा हो रहा है। खेत के चारों तरफ बाड़ लगाकर घेराबंदी करके भी बचाना मुश्किल हो गया है इस बार नीलगाय ,छुटटा पशु उगते ही गन्ना की फसल को तेजी से चट कर रहे हैं। जिससे इस बार किसान काफी निराश और हताश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें