फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोरखधाम सात घंटे तो जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे रही लेट

Tue, 23 Dec 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सोमवार को घने कोहरे का असर रहा। जिसके कारण रेल व बस यातायात प्रभावित हुआ और ट्रेनें देरी से चलीं। स्थिति यह रही कि गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस जो बटिंडा से गोरखपुर चलती है वह सात घंटे की देरी से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जबकि अप जन साधारण एक्सप्रेस भी 3.10 घंटे रही लेट रही। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार को कोहरा छट गया था, लेकिन सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई ट्रेनें लेट लतीफी का शिकार हुई। बटिंडा से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से खलीलाबाद पहुंची। यह ट्रेन सुबह 8.42 बजे खलीलाबाद आती है, लेकिन सोमवार की शाम करीब 3.42 बजे खलीलाबाद पहुंची। इसके साथ ही अप जनसाधारण एक्सप्रेस भी 3.10 घंटे रही लेट से आई। इसी तरह कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस एक घंटा और आम्रपाली अप एक्सप्रेस करीब 30 मिनट लेट रही। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा।
वैसे भी खलीलाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में कहीं पर भी अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। रेलवे स्टेशन का वेटिंग रूम नया बना है, वहां यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था ठीक है। यात्रियों के गर्म रखने के रूम हीटर लगाए गए हैं। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। दूसरी तरफ परिवहन निगम की बसें भी कोहरे के कारण काफी धीमी गति से चली। जिसके कारण यात्रियों को परेशान होन पड़ा। लखनऊ से खलीलाबाद की दूरी जो पांच घंटे में पूरी होती है, उसमें आठ घंटे रहे हैं। खलीलाबाद बस स्टेशन पर मिले धर्मेंद्र कुमार, राम सिंह आदि ने बताया कि लखनऊ से आठ घंटे लग गए। रास्ते में कई जगह घना कोहरा होने से बस की रफ्तार काफी धीमी रही।
विज्ञापन


कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कुछ ट्रेनें देर से चल रही है। कोहरा कम होने पर इस समस्या से राहत मिल जाएगी। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। -एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक रेलवे खलीलाबाद

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें