फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी की मां और बड़ी बहन से तीन घंटे थाने में पूछताछ

Thu, 02 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में हुई किशोरी की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एसपी ने पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं किशोरी की मां और बड़ी बहन को थाने लाकर एसओजी टीम ने तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन


किशोरी के संदिग्ध मौत की जांच करने एसपी सत्यजीत गुप्ता गांव में सुबह 11:00 बजे पहुंचे। एसपी ने उस कमरे का की जांच की, जिसमें किशोरी का शव लटका पाया गया था। पड़ोसियों से भी उन्होंने पूछताछ की। किशोरी की मां ने घटना के दिन खेत जाने की बात भी बताई तो एसपी ने खेत में जाकर भी जांच की। किशोरी की मां ने शव मिलने से एक दिन पूर्व गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बंद कमरे में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी।

गुमशुदगी दर्ज कराते समय किशोरी की मां ने पुलिस को बताया था कि बेटी गांव के ही एक लड़के से मोबाइल पर बात करती थी। दस दिन पूर्व मां ने उसे बात करते पकड़ा और मोबाइल फोन छीनने के साथ ही बेटी की पिटाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को बेटी लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद बेटी के न मिलने पर मां ने सोमवार को गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। जिस कमरे में शव मिला था, उसमें बाहर से ताला भी लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। तीन चिकित्सकों के पैनल ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में लटकने से मौत की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें