फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गला दबा कर हुई थी युवती की हत्या, आरोपी पर हत्या का केस दर्ज

Fri, 08 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव का ही एक युवक से था प्रेम संबंध
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवडाड़ में दो दिन पूर्व मिला था युवती का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के देवडाड़ में दो दिन पूर्व मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक पर हत्या का केस दर्ज हुआ है।
कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि देवडाड़ निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा है कि उसकी बेटी का गांव के ही शिशुपाल से दो से तीन वर्ष से प्रेम संंबंध था। इसकी जानकारी होने पर घरवाले शिशुपाल को फटकार भी लगाई थी, बेटी से बातचीत करने से मना किया। पिता ने सात माह पहले बेटी की शादी तय की थी। जिसकी जानकारी शिशुपाल को हो गई थी, तभी से वह बेटी को धमकाता था। दोनों मोबाइल फोन से आपस में संपर्क में थे।
विज्ञापन

29 नवंबर को वह घर पर नही था। शाम को बेटी अपना मोबाइल फोन घर पर रख कर कही गायब हो गई। परिजनों ने अगल-बगल के लोगों के साथ खोजबीन किया पर नहीं मिली। 30 नवंबर को कोतवाली में केस दर्ज कराया गया।
पांच दिसंबर को घर के बगल में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुराने खपरैल के मकान से दुर्गंध आने की बात कही। मौके पर पहुंच कर देखा तो वह बेटी का का शव था। पुलिस को सूचना दी गई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पिता का अरोप है कि शिशुपाल गौतम ने ही बेटी की हत्या की घर से भाग गया है। बेटी के गायब होने के दिन से ही शिशुपाल अपने घर से गायब है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिशुपाल पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें