संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के पैकवलिया गांव में सोमवार को दोपहर में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकर जान दे दी। युवती की मई में शादी होनी थी।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 20 वर्षीया रिंकी पुत्री रामजीत के रूप में हुई। रामजीत के तीन लड़कों और दो लड़कियों में रिंकी चौथे नंबर पर थी। जिसकी शादी 12 मई को महराजगंज जनपद में होनी तय थी। परिजन बेटी की शादी के तैयारियों में जुटे हुए थे। दिन मेें दो बजे के आसपास रिंकी ने अज्ञात कारण से कमरे के अंदर जाकर अंदर से दरवाजा बंद करके पंखे के कुंदे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान पैकवलिया की सूचना पर दुधारा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गई। संवाद