संतकबीरनगर। खेल निदेशालय के तत्वाधान में ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 25 फरवरी को होगी।
सफल खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 26 फरवरी को होगा। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल 25 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में दिन में 11 बजे से होगा। इसमें सफल खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल बस्ती स्टेडियम में होगा।
यहां सफल खिलाड़ी एक मार्च से तीन मार्च तक लखनऊ में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति जिस पर अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड शाखा का नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित हो लेकर आने को कहा है।