फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गणतंत्र दिवस के आयोजन की बनी रूपरेखा

Thu, 15 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक करते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में गणतंत्र दिवस के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। डीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने निर्धारित कार्यक्रमों एवं आयोजनों के संयोजन को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रभातफेरी, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद, पौधरोपण सहित अन्य विविध कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। उन्होंने डीपीआरओ व ईओ नगर पालिका व नगर पंचायत सहित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ विशेष रूप से महापुरुषों के प्रतिमाओं की रंगाई पुताई एवं साफ-सफाई करा ली जाए।
एडीएम जय प्रकाश ने बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह मनाए जाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा पर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा की। गणतंत्र दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से संबंधित जिम्मेदारी साैंपी। कहा कि जिन अधिकारियों को गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में जो दायित्व सौंपे जा रहे हैं, वे अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रह कर कार्यक्रमों को सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 8.15 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण और 9.15 बजे पौधरोपण होगा। 9.30 बजे से 11.30 बजे तक पुलिस परेड, 10.00 बजे जनपद मुख्यालय पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं समस्त शिक्षण संस्थाओं, पंचायत भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण, अपरान्ह एक बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरण सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हॉल में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में विकास विभागों द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 24 जनवरी को 11.00 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी सर्वदानंद पांडेय, शिवकुमार गुप्ता, सुभाष शुक्ला, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, पीडी विजयंत कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. राम रतन, एसडीएम सदर अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें