फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Thu, 15 Jan 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को महिला बीट अधिकारियों ने चौपाल लगाकर सुरक्षा की जानकारी दी। जगह-जगह महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के गुर बताए गए। उन्हें हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया और पंफलेट बांटे गए।
विज्ञापन




सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपाय बताए। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के विधियानी व मटिहना, महिला थाना ने कबीर चौरा व मगहर, धनघटा थाना के ग्राम अशरफपुर, तुर्कवलिया नायक, डेबरी व सियरकला, महुली थाना के ग्राम झिंगुरापार, मेंहदावल थाना के ग्राम ब्रम्हचारी, उत्तरपट्टी व सुअरहवा, बखिरा थाना के ग्राम सभा महला, सहजनवा तिराहा, कस्बा बखिरा व लेडुआ महुआ, बेलहरकला के ग्राम महदेवा हसनी और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवाईचपार गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं आदि की जानकारी दी। महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें