संतकबीरनगर। सत्तर प्रतिशत से अधिक का विद्युत बिल बकाया होने पर मंगलवार
को विभागीय कर्मचारियों ने पचपोखरी क्षेत्र के चार गांवों की बिजली काट दी।
यह
कार्रवाई मुख्य अभियंता सीपी गुप्ता के निर्देश पर की गई। विभाग की इस
कार्रवाई से इन गांवों में अंधेरा छा गया है। वहीं इससे बोर्ड की परीक्षा
दे रहे परीक्षार्थियों को इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
मंगलवार
को पचपोखरी में मेगा विद्युत कैंप लगाया गया था। इस दौरान अधिकारियों व
कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर उन्हें निस्तारित किया। जिन
उपभोक्ताओं के बिलों में खामियां थी, उसे भी दूर कराया गया। जबकि तीन लाख
30 हजार रुपये बकाया विद्युत बिल की वसूली गई।
एक मुश्त समाधान
योजना में 45 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इसी बीच मुख्य अभियंता सीपी
गुप्ता भी कैंप में पहुंचे। उनके निर्देश पर सत्तर प्रतिशत से अधिक विद्युत
बिल बकाया वाले गांव बखरिया, सुरदहिया, देवरी व महनी की बिजली विद्युत
कर्मियों ने काट दी।
कैंप में जेई संजय यादव, देवदत्त, राजेंद्र
श्रीवास्तव, घनश्याम त्रिपाठी, बैजनाथ, रामछैल, श्रीराम, हसरत अली, सुधीर
आदि उपस्थित रहे।वहीं विकास खंड बघौली के पलथिया चौराहा पर लगे विद्युत
कैंप में जहां तीन लाख दस हजार रुपये बकाया विद्युत बिल की वसूली की गई
वहीं दस उपभोक्ताओं की बिजली बकाया में काट दी गई।
इस दौरान 70
लोगों ने एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराया। इस दौरान एसडीओ अरविंद
सिंह, जेई शाहिद अंसारी, संजीव, अमरनाथ, बिट्टू आदि उपस्थित रहे।