संतकबीरनगर। 4800 पे ग्रेड दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को डिप्लोमा
इंजीनियर्स का विरोध जारी रहा। एक ओर जहां विद्युत विभाग के अभियंताओं ने
अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया, वहीं अन्य विभागों के
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।
उत्तर प्रदेश
डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के आह्वान पर सिंचाई, लोक निर्माण, जल निगम सहित
अन्य विभागों के इंजीनियर पूर्वाह्न करीब 11 में कलेक्ट्रेट पहुंचे और
प्रदर्शन कर धरना दिया।
इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियरों ने कहा कि
लगातार धरना-प्रदर्शन के बाद भी सरकार 4800 पे ग्रेड नहीं दे रही है। सरकार
की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उनकी मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है।
जनपद
अध्यक्ष इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक सरकार डिप्लोमा
इंजीनियरों की मांग पूरा नहीं कर देती है तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
इस
दौरान इंजीनियर अवधेश मणि त्रिपाठी, वीपी सिंह, एजाजुल हक खां, बालचंद,
सुजीत कुमार, महेंद्र सिंह, अरविंद कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
दूसरी
तरफ विद्युत विभाग के डिप्लोमा इंजीनियरों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर
प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक
उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बुधवार से वे काला फीता बांधकर विरोध
प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अवर अभियंता संघ के अध्यक्ष संजय यादव, शाहिद
अंसारी, वीरेंद्र शुक्ल, केएम राय, सन्नी देओल, कृष्ण मोहन यादव, एमके
श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।