फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर रहेगी विशेष चौकसी

Thu, 30 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
ईदुलफितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने कहा कि ईदुलफितर पर्व को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि त्योहार सभी का होता है इसे आपसी सद्भाव प्रेम एवं भाई चारे की भावना के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। प्रशासन त्योहार की सकुशलता के प्रति निरंतर निगरानी बनाए हुए है। त्योहार में खलल पैदा करने वालों की खैर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने साफ-सफाई, विद्युत, जलापूर्ति बेहतर बनाए रखने के साथ ही विद्युत विभाग को यह भी निर्देश दिए कि ढीले तार और जर्जर पोलों को ठीक कर लें ताकि किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करा दें ताकि आवागमन में असुविधा न हो।
मजिस्द-ईदगाह पर जाने वाले रास्तों से कीचड़, झाड़ियां आदि हटवाते हुए छट्टा पशुओं को पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाए अन्यथा पशु स्वामी कि विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि कंट्रोल रूम निरंतर चालू रखा जाए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका और नगर पंचायत आदि विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का कहा।
विज्ञापन

 पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि ईद पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी तथा मजिस्द -ईदगाह पर जानेे वाले रास्तों पर पुलिस का निरंतर चक्रमण जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी थानों में थानावार शांति समिति की बैठक आयोजित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ने दें बल्कि यदि कोई दिक्कत आती है तो प्रशासन को तुरंत अवगत कराए ताकि उसका त्वरित निराकरण किया जा सकें। 
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एके वर्मा, एसडीएम खलीलाबाद रामअभिलाख, एसडीएम मेंहदावल राम सजीवन, सीओ आरके सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह, शिव कुमार गुप्ता, सर्वदानंद पांडेय, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें