फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीप जलाने तक सिमट गई किसान गोष्ठी

Wed, 14 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हैसर ब्लॉक में दीप प्रज्वलित कर शुरू की गई किसान गोष्ठी-संवाद
विज्ञापन
धनघटा। मंगलवार को हैसर बाजार ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी दीप प्रज्ज्वलित किए जाने तक ही सिमट कर रह गई। जानकारी के अभाव में किसान गोष्ठी से जहां दूर रहे वहीं जो लोग गोष्ठी में पहुंचे थे उन्हें एक गिलास पानी तक नहीं मिला।
विज्ञापन


ब्लॉक परिसर में कृषि विभाग भवन के सामने मंगलवार को कृषि गोष्ठी में मौजूद राम ललित, राधेश्याम, रामदास, सुभाष चंद्र, साधु प्रसाद आदि का कहना है कि गोष्ठी दोपहर 12 बजे मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया। उसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र बगही के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर देवेश कुमार ने किसानों को रवि की फसल के संबंध में 15 मिनट तक जानकारी दिया। उसके बाद गोष्ठी में और कोई जानकारी देने के लिए कृषि विशेषज्ञ नहीं पहुंचा। करीब एक बजे गोष्ठी का समापन कर दिया गया।
दूसरी तरफ किसान रामसूरत, राजाराम, रामनिवास, राम नवल, अनिल कुमार, शिवकुमार आदि का कहना है कि ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि गोष्ठी के आयोजन की जानकारी नहीं मिली थी। जिसके कारण वहां नहीं पहुंच पाए। किसानों का कहना है कि गोष्ठी में आने वाले किसानों को जलपान कराने का कोई व्यवस्था नहीं किया गया था। प्रगतिशील किसान लक्ष्मी नारायण दुबे ने कहा कि कृषि गोष्ठी में न तो किसी तरह का इंतजाम था और न हीं किसानों को फसलों के संबंध में जानकारी देने के लिए कोई कृषि विशेषज्ञ था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जानकारी देने के लिए कोई विशेषज्ञ आने वाले थे लेकिन नहीं आए इसी कारण गोष्ठी को बीच में छोड़कर चले आए। इस संबंध में एडीओ एजी फिरतूराम का कहना है कि गोष्ठी में किसान पहुंचे थे। जो लोग पहुंचे उन्हें रवि फसल के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें