फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिवार गया था नीम करौली दर्शन करने...चोरों ने खंगाल लिया घर

Thu, 01 Jan 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ब​खिरा के सिंहोरवा में चोरी की घटना की जांच करती पुलिस-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल/नंदौर। बखिरा थाना क्षेत्र में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। एक परिवार घर में ताला लगाकर उत्तराखंड के नीम करौली दर्शन के लिए गए थ। मौका देखकर चोरों ने ताला तोड़कर पूरा घर खंगाल लिया। दो दिन बाद जब सपरिवार घर के मुखिया पहुंचे तो मकान का ताला टूटा देखकर अवाक रह गए। 1.30 लाख रुपये समेत घर में रखे जेवरात चोरी हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। चोरी की वारदात से से क्षेत्र के लोग सकते में हैं। पीड़ित परिवार ने करीब 15 लाख की चोरी की बात कही है।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी अविनाश तिवारी पुत्र हरिश्चंद्र तिवारी ने तहरीर में कहा कि 28 दिसंबर को वह सपरिवार नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए गया था। 30 दिसंबर की रात करीब 1:40 पर घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। कमरे के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का लॉकर टूटा था। उसमें रखे दो हार, 8 कंगन, एक मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, चार चेन तथा दो ब्रेसलेट व एक लाख 30 हजार नकद चोरी हुई है।
पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। लेकिन इतने बड़ी पैमाने पर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से जहां हडकंप मचा हुआ है वही बखिरा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित का कहना था कि चोरी से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष बखिरा सतीश कुमार सिंह का कहना है कि चोरी के संबंध में तहरीर मिली है। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें