फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गांव गया था परिवार, चोरों ने ताला तोड़कर खंगाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के स्टेशन रोड समय माता मंदिर के पास एक घर को चोरों ने खंगाल लिया। मकान बंदकर परिवार अपने गांव सिद्धार्थनगर गया था। चोरों ने बंद मकान से जेवरात व लगभग 15 हजार रुपये नकदी चुरा ली। वापस आने के बाद घर में चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। हालांकि कोतवाली पुलिस इससे इंकार कर रही है। सिर्द्धाथनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र स्थित घोसियारी बाजार के निकट निखोरिया गांव निवासी नवीन कुमार खलीलाबाद शहर के स्टेशन रोड समय माता मंदिर के पास रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होने बताया कि 31 मार्च को वह अपने गांव निखोरिया परिवार के साथ गए थे। दो अप्रैल को सुबह 9:00 बजे के करीब घर आने पर देखा तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर घर के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

आलमारी का ताला टूटा हुआ था। आलमारी में से सोने की झुमकी, सोने की दो अंगूठी, चांदी की पायल एवं नकद लगभग 15 हजार रुपये गायब था। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रभारी कोतवाल इंस्पेक्टर अपराध राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं मिली है, न ही कोई प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें