फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रक्षाबंधन पर गांव गया था परिवार, घर में चोरी

Tue, 12 Aug 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बडगो में रहने वाला परिवार रक्षाबंधन पर गांव चला गया। पीछे से घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोरों ने इस दौरान तकरीबन चार लाख के जेवरात ओर नकदी उड़ा लिए।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो में रहने वाले पीड़ित ओमप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से बखिरा थाना क्षेत्र स्थित बरईपार गांव के रहने वाले हैं। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए वह गांव चले गये थे। बड़गो स्थित मकान पर उनके अनुपस्थिति में घर के पीछे चैनल का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और आलमारीसे एक लाख रुपये और जेवरात चोरी कर लिया। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पुलिस टीम पहुंची थी। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें