फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह बारिश से खिले किसानों के चेहरे गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
बारिश से छोटी सरौली में लगा पानी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सोमवार को सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। खेतों को पर्याप्त पानी मिलने की वजह से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव व कीचड़ हो जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी बारिश की संभावना बनी हुई है।
पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने की वजह से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। रविवार की रात से मौसम में बदलाव हुआ और सोमवार को सुबह से ही लगातार बारिश होती रही। कभी बारिश तेज होती तो कभी धीमे। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

लगातार बारिश होने से कई मोहल्लों में जलभराव व कीचड़ की समस्या से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। छोटी सरौली में जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। यही स्थिति बरई टोला, मेंहदावल बाईपास सहित अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिला।
हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मियों को लगाकर जलभराव की समस्या को दूर करने का कार्य शुरू करा दिया है।
बारिश होने से किसानों की चिंता दूर हो गई है। धान की फसल को पर्याप्त पानी मिलने की वजह से किसानों को अच्छे फसल की उम्मीद जगी है। किसानों को अब कुछ दिनों तक सिंचाई के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा। किसान बृजभूषण, शिव कुमार चौधरी व अन्य ने बताया कि अच्छी बारिश होने से फसल को लाभ पहुंचा है। फसल का विकास तेजी से होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें