फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खुले में ट्रांसफार्मर से सता रहा हादसे का डर

विज्ञापन
मेंहदावल में खुले में रखा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
मेंहदावल। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से अधिक स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे होने की वजह से स्थानीय लोगों को हादसे की आशंका सता रही है। लोगों ने ट्रांसफार्मरों के पास सुरक्षा और छाजन की व्यवस्था करने की मांग की है। मेंहदावल के शहरी क्षेत्र के टड़वरिया मोहल्ले में खुले में ट्रांसफार्मर रखा गया है। पांच मोहल्ले को यहां से सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफार्मर के पास ही अक्सर जानवर चले जाते हैं। शहरी क्षेत्र होने के बावजूद ट्रांसफार्मर पर छाजन एवं सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। साथ ही ब्रह्मचारी मोड़ समेत अन्य स्थानों पर भी खुले में कई ट्रांसफार्मर रखे गए हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर छाजन और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई। लोगों का कहना है कि बिजली निगम ने जिन स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं, वहां पर छाजन व सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। प्रमोद कुमार, वेद प्रकाश व अन्य ने बताया कि खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की वजह से हादसे की आशंका बनी हुई है। विद्युत निगम को सुरक्षा के इंतजमा करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें