फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद

Wed, 19 Nov 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कथा वाचक आचार्य धरणीधर महाराज
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के उत्तर पट्टी कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत में अयोध्या के कथा प्रवक्ता आचार्य धरणीधर ने भागवत कथा का महत्व समझाया। कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। निर्मल मन और स्थिर चित्त के साथ कथा सुनने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानंद की प्राप्ति होती है। भागवत श्रवण प्रेतयोनि से मुक्ति मिलती है। चित्त की स्थिरता के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा सुननी चाहिए। भागवत श्रवण मनुष्य के संपूर्ण कलेश को दूर कर भक्ति की ओर अग्रसर करती है। संपूर्ण सृष्टि की शक्ति समाहित होकर मनुष्य के पीछे लग जाती है और हमारे सारे कार्य सफल होते हैं। उसी तरह बुरे कर्मों की राह के दौरान बुरी शक्तियों हमारे साथ हो जाती हैं। इस दौरान मनुष्य को निर्णय करना होता है कि उसे किस राह पर चलना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें