मेंहदावल। विकास खंड के भरवलिया चौबे गांव में बिजली का पोल टूटने से अचानक ट्रांसफार्मर गिर गया। जिससे चिंगारी निकलने लगी। आसपास के लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित कराई। 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बिजली निगम ट्रांसफार्मर की मरम्मत में जुटा हुआ है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के भरवलिया चौबे गांव में लगा ट्रांसफार्मर बुधवार की देर शाम बिजली का पोल टूटने के कारण अचानक से जमीन पर गिर गया। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने बिजली निगम को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बाधित कराई। इसके बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। बृहस्पतिवार की शाम तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत में निगम के कर्मी जुटे रहे। जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का दावा किया जा रहा है। लगभग 24 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा है। अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता ने कहा कि ट्रांसफार्मर का मरम्मत कराया जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करा दिया जाएगा।