फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सख्ती का असर, अब ई-रिक्शा दाैड़ाते नहीं दिख रहे नाबालिग

Mon, 09 Jun 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एआरटीओ और यातायात विभाग ने अभियान चलाकर नाबालिग रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की थी। जिसका असर यह है कि सड़कों पर चल रहे ई-रिक्शा चालकों में अब नाबालिग नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस माह संयुक्त कार्रवाई में करीब 100 ई-रिक्शा चालकों का चालान हुआ है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों की भरमार हो गई थी। जिसके वजह से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर चल रहे थे। इसके साथ ही वाहन चलाने का कोई अनुभव न होने के वजह से नाबालिग ई-रिक्शा चालक यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहे थे। पिछले कुछ माह से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एआरटीओ व यातायात पुलिस ने नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर लगाम लगाने के लिए जांच अभियान चलाया।
अलग-अलग जांच अभियान और भारी जुर्माना राशि को देखकर अभिभावकों ने अब नाबालिग को ई-रिक्शा चलाने पर रोक लगाना शुरूकर दिया है। जिसके वजह से अब एक्का-दुक्का ही नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं। वह भी मुख्य चौराहों पर जाने से परहेज कर रहे हैं। चालकों को प्रशासनिक कार्रवाई का भय सता रहा है। ज्यादातर अब वयस्क ही ई-रिक्शा के ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहे हैं। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें