फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कहां पढ़ रहे हैं 6516 बच्चे ढूंढ़ने में जुटा शिक्षा विभाग

Sat, 01 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 6516 बच्चे नामांकन के बाद कहां पढ़ रहे हैं। उन्हें ढूंढ़ने में बेसिक शिक्षा महकमा जुटा हुआ है। इन बच्चों ने नामांकन तो कराया लेकिन वह स्कूल से गायब हो गए है। यह बच्चे अब ड्राप आउट हो गए हैं। शासन ने इन बच्चों को ढूंढ़कर उनका नामांकन कराने और अगर पढ़ रहे हैं तो यू डायस पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एक स्कूल से दूसरे स्कूल में प्रवेश लेने पर यू-डायस पोर्टल पर छात्र की प्रोफाइल व फैसिलिटी अपलोड की जाती है। लेकिन बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर शासन के सख्त रुख अपनाने पर अपलोड प्रक्रिया में ड्रॉप बॉक्स से इंपोर्ट करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास कर रहा है और इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।
बच्चा एक स्कूल से दूसरे स्कूल में प्रवेश लेता है तो उसकी प्रक्रिया यू-डायस पोर्टल पर प्रोफाइल व फैसिलिटी अपलोड की जाती है। लेकिन माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कई विद्यालयों के द्वारा अपलोड और इंपोर्ट करने के काम में लापरवाही बरती जा रही है। जिस कारण से जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के 6516 बच्चे ड्राप बॉक्स में चल रहे हैं।
विज्ञापन

अब शासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए डीआईओएस व बीएसए को सख्त निर्देश देते हुए चेतावनी जारी की। जिसके बाद विभागीय कर्मचारी सक्रिय हुए और ड्रॉप बॉक्स के बच्चों को इंपोर्ट करने की प्रक्रिया पूरी करने में तेजी से जुटे रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों मुताबिक निजी विद्यालयों के द्वारा ड्रॉप बॉक्स से बच्चों को इंपोर्ट करने का काम तेजी से कराते हुए जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि ड्राप आउट बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें यू-डायट पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। ताकि ड्राप आउट समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें