फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सवारी छोड़ने के बाद ढाबे पर सो गया चालक, गायब हो या टेंपो

Wed, 13 Mar 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर से सवारी छोड़ने मनियरा आया था ड्राइवर
विज्ञापन

- वापस जाते समय नींद आने पर ढाबे के सामने खड़ाकर सो गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मनियरा स्थित एक ढाबे से टेंपो गायब हो गया। गोरखपुर से सवारी छोड़ने के लिए चालक टेंपो लेकर आया था। वापस जाते समय ज्यादा रात होने के वजह से नींद आने के बाद ढाबे पर खड़ा करके सोने चला गया। नींद खोलने के बाद टेंपो गायब मिलने पर पुलिस को तहरीर दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज क्षेत्र के कुई बाजार निवासी शमशेर आलम ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह टेंपो में सवारी लेकर 17 फरवरी को मनियरा खलीलाबाद आया था। रात करीब एक बजे के आसपास सवारी छोड़ने के बाद वापस जा रहा था। अधिक नींद आने के वजह से मनियरा पेट्रोल पंप के निकट ढाबे के सामने टेंपो खड़ा करके सोने चले गए। जब नींद खुली तो वहां पर टेंपो नहीं था। किसी ने उसका टेंपो वहां से चोरी कर लिया था। काफी खोजबीन व तलाश के बाद भी टेंपो के बारे में कोई पता नही लग पाया। शमशेर ने मामले में कोतवाली पुलिस से केस दर्जकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने घटना की जानकारी होने के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें