फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से संबंधित अपराध के मामले में तत्काल गिरफ्तारी हो : एसपी

Wed, 13 Mar 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की रात हुई समीक्षा बैइक
विज्ञापन

- सैनिकों के समस्याओं की भी की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार की देर रात को पुलिस टीम के साथ अपराधों की समीक्षा के साथ ही सैनिक समस्याओं की सुनवाई किया। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उसे समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने का आदेश दिया। वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने, बरामदगी के लिए शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, शातिर व अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई करने, आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, हत्या दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए बताया। चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण के लिए बताया।
विज्ञापन

ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के लिए कहा। गोष्ठी के दौरान समस्त सीओ, एसओ समेत समस्त शाखा व कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें