संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली की अनंतिम मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। सूची के निरीक्षण के लिए 24 से 30 दिसंबर तक की अवधि निर्धारित की गई है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण के लिए 31 दिसंबर से छह जनवरी 2026 तक की अवधि निर्धारित की गयी है। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करने तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की सात जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है। पूरक सूचियों के कंप्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्रवाई 13 जनवरी से 29 जनवरी तक की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन छह फरवरी 2026 को कराया जाएगा। संवादﱴ