फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम-एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कुर्थिंया गांव में सोमवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें