संतकबीरनगर। जनशिकायतों के निस्तारण में फरवरी की मासिक रैंकिंग में जनपद को सूबे में प्रथम स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण पर प्रदेश में प्रथम रैंक मिला है।
एसपी ने समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि थाने पर उपस्थित पीड़ित, शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करें। गौरतलब है कि जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है, पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है । आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण में वर्ष-2026 में माह फरवरी की मासिक रैंकिंग में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मिला पांचवां स्थान
संतकबीरनगर। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले को सूबे में पांचवां स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस को सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में जनपद पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें । यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की प्रभावी कार्यशैली, सतत मॉनिटरिंग तथा शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है। संवाद