फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्माण ईकाई के प्रभारी व ठेकेदारों के साथ एसपी ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को निर्माण इकाई के प्रभारी व ठेकेदारों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन पुलिस भवनों की प्रगति की समीक्षा की। एसपी ने निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्यों को पूर्ण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान एसपी ने नवसृजित थाना बेलहरकला, रिजर्व पुलिस लाइंस मेंहदावल एवं धनघटा, साइबर थाना सहित विभिन्न स्थलों पर निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवन, बैरक एवं विवेचना कक्ष की वर्तमान प्रगति का जानकारी ली। एसपी ने निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करते हुए उच्च गुणवत्ता मानक सुनिश्चित करें। किसी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रधान लिपिक उमाशंकर, पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें