फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सूखाग्रस्त घोषित हो

Thu, 19 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मांग की कि जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की और एडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज खान और पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि कम बारिश होने के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई है। किसान परेशान हैं, ऐसे में जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए।

पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि खलीलाबाद शुगर मिल बंद हो गई, गन्ना किसान परेशान हैं। जो किसान गन्ना की खेती में लगे हैं, उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


ऊपर से धान की फसल बर्बाद हो गई है। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शांति देवी ने धनघटा विधान सभा के बाढ़ से बेघर हुए लोगों की समस्याओं को उठाया।


जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह व मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों के चलते किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

 उन्होंने मांग की कि जिले को सूखा ग्रस्त घोषित करते हुए किसानों को आर्थिक मदद दी जाए। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र एडीएम को दिया गया। इस दौरान हाजी कुतुबुद्दीन, अम्बिका राय, जैनेंद्र उपाध्याय, अनिल राय, प्रमोद राय, इश्तियाक खान, रामभेजू, श्रीनुज, तुफेल अहमद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें