फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला होम्योपैथ अधिकारी, दो चिकित्सक समेत नौ मिले अनुपस्थित

Sat, 17 Jan 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सीएचसी खलीलाबाद में मरीजो से पूछताछ करते डीएम-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने सुबह करीब 11 बजे सीएचसी खलीलाबाद का निरीक्षण किया। दो चिकित्सक समेत आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिला होम्योपैथ अधिकारी भी कार्यालय में नहीं मिले। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। ऑपरेशन थियेटर में गंदगी मिली, एक्सरे फिल्म नहीं पाई गई। पानी की टंकी की सफाई का कोई ब्योरा नहीं मिला। डीएम ने सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण के दौरान डाॅ. वरुणेश दुबे, डाॅ. रामशिला अनुपस्थित पाए गए। स्टाफ नर्स सुनीता यादव, राजेश कुमार सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार समेत छह कर्मी भी अनुपस्थित मिले। डीएम एक्सरे कक्ष पहुंचे। वहां पर एक्सरे फिल्म नहीं थी। लगभग 200 लाइफ सेविंग दवाएं इमरजेंसी वार्ड में रखी मिलीं। नेत्र चिकित्सक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि किसी भी पेशेंट को बाहर से दवा नहीं लिखी जाती हैं। ऑपरेशन थिएटर में साफ-सफाई नहीं पाए जाने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। ऑपरेशन थिएटर के सभी यंत्र चालू हालत में मिले। डीएम ने जनरल वार्ड में मौजूद तीमारदारों से बातचीत की। मरीजों ने दवाएं मिलने की बात बताई। जनरल वार्ड में छह मरीज भर्ती थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक यूनिट में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। जिला होम्योपैथ अधिकारी मौके पर नहीं थे। सीएचसी की सभी यूनिट के भवन में मरम्मत की आवश्यकता को देखते हुए डीएम ने एस्टीमेट बनाकर शासन से बजट की मांग करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, डॉ. मुबारक अली, बीपीएम अभय त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश चौधरी, राज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0

पानी की टंकी की सफाई के निर्देश
सीएचसी परिसर में बदी पानी की टंकी की सफाई कब हुई? इसका जवाब कोई नहीं दे पाया। सीएमओ ने बताया कि यह अस्पताल 1995 में बना है। तभी पानी की टंकी भी बनी थी। डीएम ने इसकी सफाई के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में पसरी गंदगी की नियमित सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने ब्लड बैंक, जिला क्षय रोग कार्यालय, महिला विंग आदि का निरीक्षण किया।

सीएचसी खलीलाबाद में मरीजो से पूछताछ करते डीएम-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें