फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राम नाम की महिमा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
कथा व्यास गोरखनाथ मिश्र महाराज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के पुराने रोडवेज परिसर में चल रही श्रीराम कथा में शनिवार को कथा व्यास गोरखनाथ मिश्र ने भगवान श्रीराम के जन्म का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
विज्ञापन


कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम का अवतरण केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि यह मानव जीवन के लिए आदर्श और मर्यादा का संदेश है। उन्होंने बताया कि -जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। कथा के दौरान कई बार पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सौरभ त्रिपाठी, आचार्य जनार्दन ओझा, श्याम सिंह, गणेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें