अधीक्षण अभियंताकार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
- बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को भी बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कहा कि जब पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन विद्युत वितरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार की बात कर रहे हैं तब निजीकरण का क्या औचित्य है। ऐसे में निजीकरण का फैसला निरस्त किया जाए।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि ऊर्जा मंत्री और चेयरमैन दोनों लोग यह स्वीकार कर रहे हैं कि बिजली व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार हुआ है। ऐसे में निजीकरण किया जाना गलत है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसिया ने कहा कि निजीकरण की प्रक्रिया के विरोध में लगातार 401 दिन से बिजली कर्मी सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। निजीकरण का निर्णय वापस ले लिया जाए तो बिजली कर्मी पूर्ण मनोयोग के साथ संकल्प लेकर बिजली व्यवस्था के सुधार में पूर्ण मनोयोग से जुट जाएंगे।
इस दौरान इंजीनियर मुकेश गुप्ता, दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, श्रवण प्रजापति, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार, मनोज यादव, प्रदुम्न कुमार, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।