परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मासूम के चाचा राजकुमार और तमाम गांव वालों ने बताया कि शनिवार को दोपहर में राजेश मौर्य का चार वर्षीय बेटा प्रियांशु अपनी सात वर्षीय बहन मुस्कान के साथ शौच करने गांव के पश्चिम तरफ गया था। रास्ते में एक व्यक्ति का खेत है। इसमें आलू और मटर बोया गया है।
फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारो तरफ नंगातार दौड़ाकर बैरिकेडिंग किया गया था। जिसमें गांव के ही एक ब्यक्ति के घर से केबल के माध्यम से विद्युत प्रवाहित कराया गया था। रास्ते में मटर देखकर प्रियांशु मटर खाने के लिए जैसे ही खेत में कदम रखा,वैसे ही खेत के चारो तरफ नगें तारो में प्रवाहित हो रही विद्युत से शरीर स्पर्श कर दिया। करंट की चपेट में आकर वह तड़फने लगा। घटना देख कर साथ में मौजूद बहन चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागी। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। गांव के काशी वर्मा ने तत्काल जिस घर से विद्युत सप्लाई दी जा रही थी,वहां पहुंच कर सप्लाई बंद कराया। परिजन शव लेकर थाने गए और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। लोग झुलसे मासूम को लेकर सीचएसी नाथनगर गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा राजकुमार पुत्र रामपत ने इस संबंध में तहरीर दे दी है।
एक्सईन विद्युत सुबोध कुमार ने बताया कि खेत में तार लगा कर बिजली सप्लाई देना नियम के विरुद्घ है। मामले की जांच संबंधित जेई से कराएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ बता पाएंगे।