फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार रही जिला पंचायत की बैठक

Sun, 24 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
   राज्य वित्त आयोग 2015-16 की कार्य योजना के अनुमोदन से संबंधित बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई।
विज्ञापन

 बैठक शुरू होते ही मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव एवं अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधियों को बैठक से बाहर रहने की बात कहीं। 
 इस पर कुछ सदस्यों ने यह कहते हुए आपत्ति किया कि महिला सदस्यों के साथ उनके प्रतिनिधियों को बैठक में रहने दिया जाए, क्योंकि महिला सदस्य अभी बहुत कुछ नहीं जानती है, जबकि जब अध्यक्ष ने उनकी नहीं सुनी तो महिला सदस्यों के साथ ही उनके प्रतिनिधियों और कुछ और सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बहिष्कार के बाद सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।
  विकास भवन के गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया और डीएम से मिलने की बात कहीं। बहिष्कार करने वालों में रूखसाना खातून, शाबरा खातून, इमराना खातून, प्रेमलता, प्रेमलता सिंह, नीना देवी, संजय राना, वीरेंद्र पांडेय के साथ ही शोएब नदवी, इसहाक अंसारी, जुबेर अहमद, संजय सिंह राठौर, जाहिद अंसारी, बलराम यादव, राजेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने 2015-16 की अवशेष धनराशि के अनुमोदन पर बिंदुवार जिला पंचायत सदस्यों को अवगत कराया।
 सदस्यों ने अपनी क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों से जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराते हुए पूर्व के शेष कार्य जैसे सड़क नाली खड़ंजा को पूरा कराने के लिए मांग की गयी।
 बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने ग्राम धवरिया ग्राम पंचायत बरईपार पैठान विकास खण्ड खलीलाबाद में नया प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के लिए अनुमोदन मांगा, जिस पर जिला पंचायत सदस्यों ने सर्व सम्मत से अनुमोदित किया गया, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अनुमोदन पर चर्चा करते हुए अधूरे पड़े निर्माण कार्य पूरा कराये जाने के लिए मांग की गई।
 सदन में अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने  पर्यटक स्थल सिद्धेश्वर नाथ में गेस्ट हाउस निर्माण के लिए प्रस्ताव से सदन को अवगत कराया गया।
 सदस्यों ने कहा कि क्षेत्रीय प्रतिनिधि से प्रस्ताव मांगकर निर्माण कार्य कराएं जाए। सदस्य राजेश यादव ने कहा कि भगता में जो काम होना है उसके लिए अलग से बजट मंगाए।
  जिला पंचायत का पैसा वहां खर्च करने पर सदस्य आपत्ति है।  मनरेगा कार्य मजदूरों की जगह जेसीवी से कराया जा रहा है।
 बीडीओ प्रफुल्ल तिवारी ने सदन को अवगत कराया कि उक्त कार्य को रोक दिया गया है। जेसीबी मशीन थाने में लाकर खड़ी कर दी गयी।
 इंदिरा आवास, लोहिया आवास के बारे में जिला विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि किस ब्लॉक में कितने लोगों को संतृप्ति किया गया है।
 शिक्षक विधायक के प्रतिनिधि हरिबक्श सिंह ने आपत्ति जताई । ऐसे मजलूम और गरीब परिवार हैं, जिनका बीपीएल सूची में नाम भी है, और उसके पात्र भी है, लेकिन उनका नाम सूची में नही है।
  सीडीओ ने सदन को आश्वासन दिया कि यदि ऐसा है तो उक्त पात्र व्यक्ति का एक हफ्ते के अंदर नाम दर्ज कराते हुए आवास के नाम पर चेक कटवा दूॅगा, काफी गहमा गहमी के बीच सदन की कार्यवाही खत्म हुई।
विज्ञापन

  बैठक में सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दुबे, विधायक धनघटा अलगू प्रसाद चौहान, सीडीओ लालजी यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे, पीडी एके पांडेय, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी राज बहादुर सिहं, जिला पंचायत सदस्य मोहम्म्द अहमद, अशोक चौधरी, मेहताब आलम, राजेश यादव, संतोष चौहान, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें