फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज का खतरनाक मोड़ बन रहा हादसों की वजह, संभलकर चलें

विज्ञापन
शहर का मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर बना मोड़-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज का खतरनाक मोड़ हादसों का सबब बन रहा है। यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों की जान पर खतरा बना हुआ है। ओवरब्रिज से गिरकर जान गंवाने वाले छात्र के पिता ने 10 नवंबर तक सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर 12 नवंबर से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के मोड़ पर वाहन चालकों को रास्ते का अंदाजा समय से नहीं मिल पाता। ऐसे में तेज रफ्तार या थोड़ी सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है। अधिकारियों ने भी मोड़ को तकनीकी दृष्टि से खतरनाक माना है। इसके बावजूद अब तक दोनों तरफ सुरक्षा जाली और पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए जा सके हैं।
ओवरब्रिज से गिरकर जान गंवाने वाले छात्र शाश्वत के पिता संजय ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि 10 नवंबर तक ओवरब्रिज पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो 12 नवंबर से आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने दोनों तरफ मजबूत सुरक्षा जाली लगाने, खतरनाक मोड़ पर चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं हुए तो भविष्य में दूसरे परिवारों को भी ऐसी त्रासदी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें