मेंहदावल। नगर पंचायत के बसडीला मोहल्ले में एक युवक ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग तोड़ दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि मोहल्ले के शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को एक युवक ने तोड़ दिया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मोहल्ले के लोग मंदिर पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संवाद