फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोजाना उड़ रहे ड्रोन से द्वाबा क्षेत्र के लोगों में भय

Sun, 28 Sep 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। लोगों में भय का माहौल पैदा करने वाले ड्रोन का संचालन इधर दो-चार दिन पुलिस की कड़ाई के कारण भले ठप हो गया, लेकिन एक बार फिर आसमान में ड्रोन मंडराने लगे हैं। जिससे लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन


ड्रोन के संचालन का मकसद क्या है इसका खुलासा तो अभी नहीं हो सका है, लेकिन गांव के लोग ड्रोन के माध्यम से चोरी की घटना करने वाले चोरों से भयभीत नजर आते हैं। एक सप्ताह पहले चोरी की घटना तेज हो गई थी। जिसके कारण लोग रात-रात भर रतजगा करके पहरा दे रहे थे। पुलिसिया कड़ाई के बाद चोरी की घटना पर लगाम लगा और गांव के लोग राहत की सांस लिए। इधर चार-पांच दिनों से एक बार फिर क्षेत्र में जगह-जगह ड्रोन उड़ने की चर्चा जोरों पर है।
रामपुर निवासी राम लखन, सोमनाथ, गायघाट के रहने वाले रघुवर, पवन कुमार, छितौनी निवासी रामफल, महेंद्र आदि का कहना है कि पांच दिनों से एक बार फिर आसमान में ड्रोन उड़ते हुए दिखाई देने लगे हैं। जिससे लोगों में फिर चोरी का भय व्याप्त हो गया है। आखिर ड्रोन रात 8 बजे से 12 व 1 बजे तक क्यों उड़ाए जा रहे हैं इसका पता तो चलना चाहिए। हमेशा भय रहता है कि कहीं चोर घर पर धावा न बोल दे। एसओ जेपी दुबे का कहना है कि बगैर अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। ड्रोन उड़ाने वालों पर पता करके शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें