फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टंकी निर्माण से जगी प्यास बुझने की आस

विज्ञापन
नाथनगर ब्लाक के मुकुंदपुर गॉव में पेयजल परियोजना का टंकी निर्माण कार्य जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। नाथनगर ब्लॉक के मुकुंदपुर गांव में पेयजल परियोजना के लिए पानी की टंकी के निर्माण से ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। हालांकि निर्माण की प्रक्रिया ढाई साल पहले ही पूरी हो जानी थी।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से हर घर जल योजना के तहत नाथनगर ब्लॉक की मुकुंदपुर ग्राम पंचायत में अप्रैल 2023 में 1.30 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई पेजयज परियोजना में टंकी निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने खुशी जताई है। यह परियोजना एक साल अप्रैल 2024 में पूरी हो जानी थी लेकिन कार्यदायी संस्था की हीलाहवाली के चलते निर्माण कार्य अधर में लटका रहा।
विज्ञापन

करीब दो माह से टंकी निर्माण का कार्य शुरू हुआ जो लगातार जारी है। इस समय टंकी का निर्माण चल रहा है। टंकी निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों को पेयजल की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि देर से ही सही परियोजना पूरी होने से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस परियोजना से 1,753 जनसंख्या को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य है। हर घर जल योजना के तहत शुरू हुई परियोजना के निर्माण का जिम्मा जल निगम की देखरेख में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के हवाले है।
स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें