फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा को बचाने के लिए अभियान चलाएगी कांग्रेस

Sun, 11 Jan 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र की सरकार मनरेगा को बंद करके गरीबों के मूलभूत अधिकार का हनन करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी ताकत और निष्ठा के साथ भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार से लड़ने के लिए एकजुट हैं। कांग्रेस पार्टी ने काम के अधिकार की रक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 10 जनवरी से 25 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगें।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि 11 जनवरी को एक दिन का प्रतीकात्मक विरोध के रूप में उपवास करेंगे। 12 जनवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन से गरीबों के हक और अधिकार की लड़ाई शुरू की जाएगी। 12 से 29 जनवरी तक हर मंडल में, हर ग्राम पंचायत में चौपाल और जन संपर्क करके सरकार की कलई खोली जाएगी। ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, रोजगार सेवकों, मनरेगा श्रमिकों तक पत्रक पहुंचाएंगे। 30 जनवरी को वार्ड स्तरीय शांतिपूर्ण धरना देंगे। 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना दिया जाएगा।
7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधान सभा घेराव में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश में यहां से कार्यकर्ताओं बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 16 फरवरी से 25 फरवरी तक आंचलिक एआईसीसी मनरेगा बचाओ रैलियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता नीलम चतुर्वेदी मनरेगा बचाओ संघर्ष की जिला प्रभारी नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें