रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए शुक्रवार को देर शाम पौली गांव में अलाव पर चर्चा के दौरान ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से पुलिस ने सीधा संवाद किया। पुलिस ने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील कर उन्हें सतर्क रहने का संदेश दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने कहा कि अपराध पर अंकुश तभी संभव है जब पुलिस और जनता मिलकर काम करें। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, बाहरी व्यक्ति या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने पुलिस के इस सीधे संवाद की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी बैठकों से भय का माहौल समाप्त होता है और विश्वास बढ़ता है। इस मौके पर चौकी प्रभारी नन्दू गौतम, बदरे आलम, सोनू पटेल, हरेन्द्र यादव, जावेद आलम आदि मौजूद रहे। संवाद