धर्मसिंहवा। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बातचीत के दौरान एक युवती का एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिए नजदीकियां बढ़ गई। 15 अप्रैल को युवती अपने इंस्टाग्राम वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जब वह नहीं मिली तो मुकामी थाने में तहरीर दी है। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से बातचीत होती थी। बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ गई, नजदीकियां इस कदर बड़ी कि 15 अप्रैल को युवती ने अपने प्रेमी को बुलाया तथा उसके साथ फरार हो गई।
इस घटनाक्रम को परिवार के लोग नहीं समझ पाए, काफी छानबीन करने के दौरान उन्हें इस बात की जानकारी मिली। किसी अनहोनी की आशंका में परिजनों ने बुधवार को मुकामी थाने पर घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दे दी है। स्थानीय पुलिस प्रकरण की जांच करने में जुट गई है।