फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 200 स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा शहर

Sat, 01 Mar 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले को यूपी नेडा से 200 स्ट्रीट लाइटें मिली हैं। इन लाइटों को शहर के अलावा बखिरा नगर पंचायत में लगाया जाएगा। ताकि वहां पर आम जन को अंधेरे से मुक्ति मिल सके। इसमें बखिरा नगर पंचायत को 50 लाइटें मिलेंगी।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के ऑफिसर्स काॅलोनी के पास हरबल पार्क बनाया जा रहा है। जहां पर अभी लाइट की व्यवस्था नहीं है। यहां पर 50 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके साथ ही स्टेडियम रोड व स्टेडियम परिसर, नई तहसील मार्ग पर 50 लाइट और ऑफिसर्स काॅलोनी और कार्यालय परिसर में 50 लाइट लगेंगी। यहीं नहीं बखिरा नगर पंचायत काे भी 50 स्ट्रीट लाइटें दी जाएंगी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इन मार्गों पर काफी अंधेरा रहता है। इसके लिए संबंधित पालिका और नगर पंचायत को निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के खिलाड़ियों ने लाइट लगवाने की मांग की थी। जल्द ही इन लाइटों को तहसील रोड से स्टेडियम तक लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें