फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल और खलीलाबाद विधानसभा को मिलेगा विकास का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जिले में आ रहे हैं। 119 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इन विकास योजनाओं से खलीलाबाद तथा मेंहदावल के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

यह बातें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने मेंहदावल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के चौमुखी विकास को गति दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस लोकार्पण और जनसभा कार्यक्रम में जिले को मेडिकल कॉलेज भी मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की जनसभा से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगात प्राप्त होगी। पूर्व विधायक ने लोगों से खलीलाबाद में स्थित काशीराम स्टेडियम पहुंचकर जनसभा में सहभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें