फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केंद्रीय टीम ने खाद के गोदाम और दुकानों की जांच की, दो नमूने लिए

Fri, 01 Aug 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खाद की दुकानों पर उर्वरकों की जांच करते हुए कृ​षि विभाग के अ​धिकारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में उर्वरकों की गुणवत्ता तथा कालाबाजारी रोकने के लिए शुक्रवार को मेंहदावल, सांथा स्थित रैंडम उर्वरक गोदाम व दुकानों का भारत सरकार के केंद्रीय उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदाबाद की टीम ने जांच की।
विज्ञापन

असिस्टेंट डायरेक्टर डाॅ. के. नागराजू तथा जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव की संयुक्त टीम ने छापामारी के दौरान एसएसपी के दो उर्वरक नमूना लिया। एक दुकानदार को स्टॉक रजिस्टर अद्यतन न करने के चलते कारण बताओ नोटिस दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया है डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को कि मेंहदावल, सांथा में उर्वरक गोदाम और दुकान की जांच की गई। जिसमें शक्तिमान खाद भंडार मेंहदावाल, उपाध्याय खाद भंडार, न्यू भारत बीज भंडार आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि भारत भंडार को स्टॉक रजिस्टर अद्यतन न करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों से भी उर्वरक की उपलब्धता से संबंधित जुड़े मुद्दों पर बयान लिए गए। टीम के डाॅ के. नागराजू, असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि भारत सरकार किसानों को सही दाम पर गुणवत्ता पूर्ण उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आकस्मिक जांच का उद्देश्य है कि जनपद की खाद किसानों को मिले। तस्करी की रोकथाम के क्या-क्या प्रयास किए गए हैं, इससे संबंधित जानकारी एकत्र कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान डाॅ. ब्रजेश कुमार, शक्ति विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें